फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सिंचाई करते समय किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। खेत में पानी सिंचाई करते समय किसान की हालत बिगड़ गई। पुत्र ने जब अचेत अवस्था में देखा तो अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दावा किया कि ठंड लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच गांव निवासी राजेश उर्फ बबलू (45) पुत्र स्व देवमुनि सोमवार की देर रात खेत की सिंचाई कर रहा था। साथ में पुत्र कपिलमुनि मौजूद था। अचानक राजेश बेहोश होकर गिर गया। यह देख पुत्र ने चाचा सोमदत्त को जानकारी दी। पुत्र ने बताया कि ठंड से मौत हुई है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्री, एक पुत्र है। पत्नी पुष्पा रो-रोकर बेहाल है। नायब तहसीलदार संजय ङ्क्षसह ने बताया कि जानकारी पर वह गांव गए थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें