न्याय पंचायत संसाधन केंद्र नांदी क्षेत्र (पहाड़ी) में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्राथमिक विद्यालय अमरपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक पुरुषोत्तम दास और प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा खुर्द के मुन्नीलाल राजपूत को सांसद ने उत्तरीय, रामचरित मानस आदि भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समाज में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कहा कि समाज का भवन शिक्षकों की डाली नींव पर ही बनता है। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह आजीवन शिक्षा देने का काम करता है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे ने कहा कि एमडीएम और भवन निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों को न दी जाए, इससे शिक्षण में व्यवधान होता है।
कार्यक्रम का संचालन लवलेश सिंह ने किया। संकुल प्रभारी नांदी दिलीप सिंह ने सभी का स्वागत किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जुगुल किशोर पटेल, अनुदेशक श्याम सुंदर यादव, सुभलेश कुमार, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, पुष्पराज, मोतीलाल, भरत आदि मौजूद रहे।