फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कैंप कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Sat, 23 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक के साथ तहसीलदार द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में शुक्रवार को शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि शिक्षक श्यामबाबू त्रिपाठी रकुर्रा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात है। वह गुरुवार को तहसील परिसर में प्रारूप आठ लेने के लिए गए थे, जहां तहसीलदार ने उन्हें अपमानित किया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकत्रित होकर पहले तहसील कार्यालय पहुंचकर वहां धरना प्रदर्शन कर बीएलओ का कार्य नहीं करने की बात कही।


इसके बाद शिक्षक तहसील कार्यालय से नारेबाजी करते हुए  जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने तहसीलदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।  उधर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी शिक्षक के साथ बदसलूकी नहीं की है। शिक्षक से सिर्फ काम पूरा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन



इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मूरत ध्वज पांडेय, महामंत्री जैनुल आबदीन, कोषाध्यक्ष काशिफ इकबाल, दूरस्थ बीटीसी संघ जिलाध्यक्ष इंद्रसेन यादव, विनय कुमार शुक्ला, हेमराज, सुनील कुमार, अतीक अहमद, प्रेमचंद, अनूप मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, रामनारायण द्विवेदी, अखिलेश, रामप्रताप, ललक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें