मऊ/राजापुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से मऊ क्षेत्र के गढ़वा, चौगलिया, बरियारी कला, बेहला, बरहा, कोटरा, मनकुवार व टिकरा गांव मेें 29 परिवार को खाद्य सामग्री बांटी। इसी तरह से संकुल खपटिहा, छिवलहा भिटारी, नीबी आदि प्राथमिक विद्यालयों में कई परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई।
इस कार्य मेें मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, ब्लाक अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित ज्ञान सिंह, सुशील विश्वकर्मा, शारेंदु शुक्ला, दनुज कुमार, अनूप मिश्र, गोमती त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया। राजापुर क्षेत्र मेें भी समाजसेवियों ने कई स्थानों पर खाद्य सामग्री बांटी। इसमेें भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, सुभाष अग्रवाल, शिवपूजन गुप्ता ने आदि ने सहयोग किया। संवाद