फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यालय में एकजुट होकर शिक्षकों ने जुलूस निकाला। विधायक आवास पहुंचकर ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में शिक्षक मुख्यालय के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर 18 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को शिक्षकों ने मांगों को लेकर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान के आवास पहुंचकर ज्ञापन सौपा। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कराई जाए।
विज्ञापन

राज्य कर्मियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार, प्रतिकर, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, तैनाती आदि मांगें पूरी की जाए। कहा कि मांगों को लेकर कई बार शासन से अनुरोध कर चुके है। बावजूद इसके अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ। जिससे प्रदेश के शिक्षक अत्यंत दुखी है। इस मौके पर आलोक कुमार गर्ग, आराधना सिंह समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें