चित्रकूट। शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक चौराहे पर स्कूल से पढ़ा कर लौट रही शिक्षिका से एक युवक ने राहगीरों के सामने प्यार का इजहार किया। शिक्षिका के इंकार करने और हाथ छुड़ाने पर युवक ने शिक्षिका को चार पांच थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद भागने लगा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस व होमगाड़ोर्ं ने आरोपी को दबोच कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना सोमवार की शाम की है। एक शिक्षिका स्कूल से पढ़ा कर घर जा रही थी। जैसे ही वह ट्रैैफिक चौराहे के पास पहुंची तो काफी देर से पीछा कर रहे लोढवारा निवासी सौरभ अचानक उसके सामने आ गया। उसे रोककर हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करने लगा। यह देखकर भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक का नाम सौरभ है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)