फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर शिक्षिका का वेतन रोका

Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विश्वबैंक की आर्किटेक्ट ने अधिकारियों के साथ किया मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
बीएसए ने गुरुवार सुबह परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गहरौली प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका गायब मिली। जिसका वेतन रोका है। वहीं, भीषण गर्मी के बावजूद एक विद्यालय में छात्रों की संख्या देखकर बीएसए गदगद हो गए।
विज्ञापन


बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति ने गुरुवार सुबह 7:15 बजे प्राथमिक विद्यालय अलरा पहुुंचे। जहां सभी अध्यापक मौजूद मिले। इसके बाद गहरौली गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया।

जहां अध्यापक तो मौजूद मिले लेकिन छात्र संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालय ओरा डेरा में सहायक अध्यापक शिखा द्विवेदी बिना किसी सूचना के नदारत मिलीं। परमहंस प्रेमानंद विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मानक में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। कन्या प्राथमिक विद्यालय में 101 छात्र मिले। जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिले में पहला विद्यालय मिला, जहां शत प्रतिशत छात्र मिले हैं। उधर, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी, ऐंझी के निरीक्षण में अध्यापक मिले, लेकिन छात्र संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें