चित्रकूट। मुंबई में आयोजित गोल्ड आईकान नेशनल पुरस्कार 2024 में जिले के शिक्षक व कलाकार दिनेश कुमार को पुरस्कार मिला। सोमवार को पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जिले में लौटने पर उनके शुभचिंतकों ने स्वागत किया।
मुंबई शहर में रविवार को वेदा कुनबा थियेटर अंधेरी पश्चिम में पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। मनोरंजन, व्यवसाय और कला जगत की कई विधाओं के कलाकारों का जमावड़ा रहा। डॉ. रामकुमार पाल (आत्मनिर्भर भारत) डॉ. निकेश, ताराचंद्र जैन, माधानी की मौजूदगी में जिले के शिक्षक व कलाकार दिनेश कुमार को गोल्ड आईकान नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अभिनेता बिंदु दारासिंह, अभिनेता शहबाज खान, अभिनेत्री उपासना सिंह, अभिनेता रजा मुराद, मॉडल व अभिनेत्री सीमा मीना, समाजसेवी डॉ. विजय बजाज और ज्योति बजाज आदि मौजूद रहे। दिनेश कुमार समय-समय पर अभिनय के लिए दिल्ली और मुंबई जाते रहते हैं। कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।