फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज पर आमने सामने से दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार दरोगा के शिक्षक पुत्र की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। इसके अलावा हाईवे किनारे खड़ी शिक्षक की मां को तेज गति से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कर्वी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके राजापुर निवासी बहनोई शिक्षक शैलेंद्र वर्मा (35) घर आए थे। बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे साले सुरेश कुमार (23) के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। ओवरब्रिज पर सामने से तेज गति से आ रहे दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें शैलेंद्र व सुरेश के अलावा दूसरी बाइक सवार बिजनौर निवासी मुकुल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इसी दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। सुरेश व मुकुल का इलाज जारी है। शैलेंद्र देउंधा सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। उनके पिता रामकृष्ण वर्मा हाल ही मेें पुलिस विभाग में दरोगा पद से सेवानिवृत हुए हैं।
इसके अलावा बुधवार की रात लगभग सवा 8 बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खोह कर्वी पुलिस लाइन के पास सड़क पार करने के लिए हाईवे किनारे खड़ी शिक्षक सुरेश सिंह की मां कोठिलिहाई निवासी संपतिया देवी (70) को प्रयागराज की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इसमेें वृद्धा समेत बाइक चालक डिलौरा सीतापुर निवासी कमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कमलेश को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें