फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेटी के हाथ पीले करने के लिए शिक्षक आगे आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 26 अप्रैल को आग से किसान की संपत्ति राख होने के बाद उसकी बेटी की शादी का संकट खड़ा हो गया था। इसके बाद शिक्षक एक राय होकर आर्थिक मदद करने पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अतरसुई के खेरवा मजरा निवासी किसान देवीचरण के घर में 26 अप्रैल को आग लगने से पूरी गृहस्थी का सामान जल गया था। जिसका लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ था। उसकी बेटी की शादी तय है।
28 अप्रैल को वरीक्षा करने जाना था। जिसके लिए बैंक से निकाले गए रुपये जलकर राख हो गए। पीड़ित के सहयोग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर एनपी सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के आवाहन पर ब्लाक रामनगर के समस्त शिक्षकों ने पीड़ित परिवार को 1 लाख 88 हजार रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन

इसके पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक रामलोटन पांडेय ने 10 हजार का चेक दिया और एक हजार रुपये शिक्षा मित्र अवधेश ने दिए हैं। इस प्रकार लगभग दो लाख से अधिक की राशि सहयोग के रूप प्रदान की गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रामनगर शिवभूषण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें