फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्नातक बैक पेपर की 79 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्नातक के विषय मानवाधिकार पर्यावरण विषय की हुई बैक पेपर परीक्षा में परीक्षार्थियों का पसीना छूट गया। इस परीक्षा में 79 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 740 परीक्षार्थियों में 661 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को बैक पेपर की परीक्षा हुई। तीन घंटे की परीक्षा में लामा करहिया गांव के छात्र अक्षय कुमार ने बताया कि प्रश्न कठिन थे। कमासिन निवासी छात्र संतोष और हरदेव सिंह ने बताया कि पेपर सरल था।
-
आईएससी परीक्षा में फैज़ बना मेधावी

बांदा। शहर के मोहल्ला खाईपार निवासी छात्र फ़ैज़ अहमद फारूकी ने आईएससी इंटर की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। फैज लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन

फ़ैज़ अहमद की शुरुआती शिक्षा बांदा शहर में एचएम सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई। मूल रूप से बांदा के गौसीपुर गांव निवासी पिता जैद अहमद फारुकी लखनऊ में मीडिया से जुड़े हैं। वे उत्तर प्रदेश सचिवालय पत्रकार संघ के अध्यक्ष हैं। मां सैयद हमारा फारूकी पढ़ाई में फैज की भरपूर मदद कर रही हैं। बांदा डीसीए सचिव वासिफ जमा ने फैज़ को शाबासी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें