बोेर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को रंगौली स्थित एक केंद्र पर अध्यापक की जेब में ही नकल सामग्री बरामद हुई। इसी केंद्र पर उसका पुत्र व पुत्री परीक्षा दें रहे हैं। ताज्जुब बात यह हैं कि अध्यापक ने ड्यूटी के दौरान यह शपथपत्र दिया था कि उक्त केंद्र पर उसके परिवार को कोई बच्चा परीक्षा नहीं दे रहा है। इसकी जानकारी होने पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक से कहा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कालेज रगौली में कार्यरत अध्यापक संतोष और बाबू बृृजभान की स्थानीय लोगों ने पूर्व में डीएम नीलम अहलावत से शिकायत की गई थी, कि संतोष का एक पुत्र और बृजभान की दो पुत्रियाें का सेंटर उसी विद्यालय में है, जहां उनकी ड्यूटी लगी है। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी वहां लगा दी गई। शिकायत की जानकारी उन्हें ड्यूटी लगने के बाद हुई।
जिसके चलते वह शुक्रवार को उक्त केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे तो अध्यापक व बाबू के पास ही नकल सामग्री बरामद हुई। बाद में पता चला कि उक्त ने ड्यूटी के दौरान शपथपत्र भी दिया था कि उनके परिवार के किसी बच्चे का वहां सेंटर नही पड़ा है। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि राजापुर तहसील के चिल्ली राकस पंडित मूरतध्वज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान अध्यापक संतोष सिंह की जेब में विज्ञान विषय पेपर के उत्तरों के तीन कागज पाए गए। जिनमें दो टाइप किए हुए थे और एक में हाथ से लिखा गया था। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। परीक्षा के दौरान अनियमितता बरतने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।