चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के एक शिक्षक पर आये दिन अश्लीलता करने व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। कोतवाली में शिक्षिका ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिक्षिका का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसके साथ शिक्षक हरिशचंद्र कुशवाहा कर्वी मुख्यालय से प्रतिदिन स्कूल पढ़ाने जाता था। रास्ते में कई बार उसने अश्लीलता की, जिसे वह नजरंदाज करती रही। इसके बाद वह अब वह नियमित रूप से छेड़खानी कर रहा है और दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। शिक्षिका ने बताया कि इससे परेशान होकर उसने कोतवाली में तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शिक्षक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। शिक्षिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।