चित्रकूट। शहर के जेएम पब्लिक इंग्लिश मीडियम विद्यालय में नई शिक्षा नीति पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी बाबू लाल तिवारी ने कहा, छात्रों को सरल तरीके से पढ़ाना चाहिए। सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, जिससे उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके। प्रबंधक जेएम सिंह ने कहा, छात्रों को अंग्रेजी की अच्छी जानकारी हो, इसके लिए कार्यशाला आयोजित की जाती है। इस मौके पर पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, प्रधानाचार्य अनूप श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, आदित्य कुमार सिंह, सुनील सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)