फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट बना टापर, बांदा दूसरे नंबर पर

Sat, 17 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
‌पिरामिड का प्रदऱ्र्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धार्मिक नगरी में चल रही मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमेें मेजबान चित्रकूट प्रथम स्थान पर रहा। बांदा दूसरे, हमीरपुर तीसरे और महोबा चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



   धर्मनगरी के पोद्दार इंटर कालेज परिसर में चल रही मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। शिवरामपुर की बालिकाओं ने लवकुश की वीरता नामक नाटक प्रस्तुत किया। बुंदेलखंड की प्रसिद्ध लोकनृत्य व दीवारी नृत्य बांदा के बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक कड़ी मेहनत कर बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।

अधिकारियों व शिक्षकों ने भी अच्छा योगदान दिया। वहीं बताया गया कि चित्रकूट की अनीता ने तैराकी और अवधेश एथलीट व्यक्तिगत के चैंपियन रहे। इसी तरह बांदा के सत्येंद्र कुमार, हमीरपुर की नंदनी और महोबा के बृजेश कुमार व्यक्तिगत एथलीट में चैंपियन बने।
विज्ञापन



 मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चित्रकूट ने 533 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहा। 266 अंकों के साथ बांदा दूसरे स्थान पर रहा। 159 अंक के साथ हमीरपुर तीसरे स्थान पर जबकि महोबा 116 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें