फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: शिक्षिका समेत दो से टप्पेबाजी, लाखों रुपयों से भरा बैग गायब

विज्ञापन
पति के साथ जानकारी देतीं घटना की शिकार शिक्षिका हीरादेवी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय में टप्पेबाजों ने दो स्थानों पर दिनदहाड़े़ रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। चार घंटे के अंदर दो स्थानों से नोटों भरा बैग पार होने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये टप्पेबाजों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुरेटनपुर में तैनात शिक्षिका हीरादेवी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को पति लाल बहादुर निषाद के साथ बाइक से सिविल लाइंस स्थित आर्यावर्त बैंक से मकान के निर्माण के लिए खाते से साढे़ तीन लाख रुपये निकालने आईं थीं। बैंक से रुपये निकालने के बाद नोटों से भरा बैग उन्होंने बाइक की डिग्गी में रख चल दिया।
बताया कि बस स्टैंड के पास पहुंचने पर दंपति बाइक खड़ीकर वहां एक ठेलिया से सिंघाडा खरीदने लगे। लौटकर आए तो देखा कि बाइक की डिग्गी खुली थी और नोटों का बैग गायब था। इससे घबराये दंपति ने कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने कई जगह खोजबीन की और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, लेकिन टप्पेबाजों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में टप्पेबाजों ने ठेकेदार के मुंशी से 49 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। देवांगना घाटी मेें बन रहे एयरपोर्ट के ठेकेदार नवल कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने मुंशी मिथलेश कुमार निवासी घुरेटनपुर जो रिश्ते में दामाद लगता है, उसको बैंक से रुपये निकालने के लिए 49 हजार का चेक दिया था।
पंजाब नेशनल बैंक से मिथलेश ने बुधवार को 49 हजार रुपये निकाला। वहां पर टप्पेबाजो ने उसके बैग से रुपये निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज देखकर जानकारी ली। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि सभी जगह खोजबीन व सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्पष्ट हुआ है कि ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं। संबंधित पीडितों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें