फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर पेड़ से बांधा, मारपीट कर लूटा

Sat, 14 Jul 2018 11:44 PM IST
chitrakoot
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
 बाइक से गांव जा रहे अधिवक्ता को सूनसान रास्ते पर तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पेड़ से बांध दिया। बदमाशों ने अधिवक्ता से मारपीट की। इन्होंने मोबाइल व नगदी लूट ली। बाद में मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन



  शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पहाड़िया बुजुर्ग निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह कचहरी से गांव लौट रहे थे। भसाैंधा संपर्क मार्ग के मोड़ पर   पहले से मौजूद तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक को निशाना बनाकर लाठी फेंकी। लाठी लगते ही बाइक लड़खड़ा गई। इसके बाद दूसरी लाठी पीठ पर लगी। इससे वह नीचे गिर गए। तीनों तमंचा लगाकर किनारे ले गए। बाइक सड़क से हटा दी। इन्होंने एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठियों से पीटने लगे।


बदमाशों ने मोबाइल व जेब में रखे लगभग दो हजार रुपये निकाल लिए। अंधेरा होने तक पेड़ से बांधे रहे। इसके बाद पेड़ में बंधा हाथ छोड़कर गाली देते हुए भाग गए। किसी तरह सड़क तक पहुंचकर बाइक घसीटकर गांव की ओर जाने लगा। राहगीरों ने मदद कर घर पहुंचाया। अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को वह पुलिस चौकी पहुंचे। यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसकी जानकारी मुख्यालय में साथी अधिवक्ताओं को दी। शनिवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें