गायत्री शक्तिपीठ के मंदाकिनी महोत्सव और 24 कुंडीय महायज्ञ समारोह के पहले दिन मंदाकिनी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे जुड़े लोगों ने तीर्थक्षेत्र में तटों की सफाई की। सभी ने मंदाकिनी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि इस जनजागरण अभियान की शुरुआत 2006 में गायत्री परिवार ने की थी। एमपी में मंदाकिनी की सफाई की कमान संभाले पुलिस उपाधीक्षक पीएल अवस्थी ने कहा कि गायत्री परिवार और पुलिस कर्मी मिलकर इस अभियान को गति देंगे।
उन्होंने गायत्री परिवार की सदस्यता भी ली। नगरपंचायत चित्रकूट अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी ने कहा कि मंदाकिनी की सफाई के लिए कुछ विशेष कार्यक्रम चला व्यवस्था की जाएंगी। इस मौके पर भालेंदु सिंह, अरविंद सिंह, प्रमोद पटेल, भवानीदीन यादव, चुन्नीलाल विश्वकर्मा, केके त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल, रामशरण कुशवाहा, नरेश पांडे, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। शाम को कलश यात्रा भी निकाली गई।