फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: अवैध खनन पर करें कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व मौजूद एडीएम और सीडीओ। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने खनिज अधिकारी से कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था शुरू करें। ताकि किसानों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण के कार्यों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की प्रगति बढ़ाएं, जिन सड़कों का निर्माण पूर्ण हो जाए तकनीकी टीम गठित कर उनकी जांच अवश्य कराएं। जिन सड़कों पर गड्ढे हैं उनको तत्काल ठीक करा दें।
कहा कि सेतुओं के निर्माण कार्य की प्रगति बहुत खराब है, इस पर कार्य बढ़ाया जाए। रोजगार के बारे में कहा कि मनरेगा कन्वर्जेंस के कार्यों पर तेजी लाएं और अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देें। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि के सुधार के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर किसानों को लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

प्लान तैयार कराकर फसल बीमा व किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करें। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, प्रशिक्षु आईएफएस विकास यादव, डीडीओ आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा व जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें