फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आईटीआई के छात्र-छात्राओं को दिए टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डिजी शक्ति योजना के तहत रैपुरा के स्व. जगमोहन प्रसाद रनिया देवी पटेल प्राइवेट आईटीआई में शनिवार को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे गए। स्मार्ट फोन मिलते ही छात्रों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन

मानिकपुर तहसील की ग्राम पंचायत रैपुरा आईटीआई काॅलेज में टैबलेट एवं स्मार्टफोन बांटे गए। प्रबंधक हीरालाल पटेल ने कहा कि टैबलेट छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में मदद करेगा। अब ऑनलाइन शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन एवं टैबलेट छात्रों को वेब के माध्यम से दुनिया भर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में विकास को सीखने में मदद करेगा। संस्थान के अनुदेशक अशोक भारती, महेंद्र सिंह, मनीष सिंह, विजय सिंह व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें