स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सामने
रंगोली सजाकर दीपांजलि का आयोजन किया।
सोमवार को मुख्यालय के पटेल पार्क पर
अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाकर आसपास रंगोली से
सजावट की।
इसके बाद कैंडल जलाकर दीपांजलि मनाई। सभी ने श्रद्धापूर्वक
स्वामी विवेकानंद को याद किया। इस मौके पर आलोक पांडेय, अर्पित जायसवाल,
विनय साहू, शुभमराय, दुर्गेश द्विवेदी, सचिन प्रताप, अनुभव शुक्ला व लालमन
जी आदि मौजूद रहे।