फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: हनुमान धारा पर मनाई स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य की जयंती

विज्ञापन
हनुमानधारा मंदिर के रोपवे के पास मौजूद साधू-संत, विधायक व अन्य। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के हनुमान धारा मंदिर स्थित दामोदर रोपवे इंफ्रा लिमिटेड ने शुक्रवार को गोलोकवासी स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य रामानुजाचार्य की जयंती मनाई। स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य ने रोपवे के संचालन होने पर दर्शनार्थियों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने रोपवे से हनुमान जी के दर्शन किए।
विज्ञापन

गोलोकवासी संकर्षण प्रपन्नाचार्य की जयंती पर धर्मनगरी के साधू-संतों के अलावा समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रोपवे से हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन किया। पूजा अर्चना में चित्रकूट (सतना) विधायक निलांशु चतुर्वेदी, हनुमान धारा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन व दामोदर रोपवेज इंफ्रा लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट श्रवण अग्रवाल शामिल हुए।
पूजन के बाद स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य ने कहा कि रोपवेका संचालन होने से दर्शनार्थियों को हनुमानजी के दर्शन करना आसान हो गया है। पहले हनुमान धारा मंदिर की 618 सीढ़ियों को चढ़कर श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन मिलते थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ धर्मनगरी के हनुमान धारा तीर्थ स्थल पर रोप वे से पर्यटकों को अच्छी सहूलियत मिलेगी। यहां का प्राकृतिक नजारा इतना सुहाना है कि बड़ी संख्या में दूर दूर से पर्यटक हर साल आते हैं।
विज्ञापन

हनुमान धारा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि रोपवे के द्वारा कम समय में आसान और सुरक्षित तरीके से हनुमान धारा तक पहुंचाया जा रहा है। दामोदर रोपवेज इंफ्रा लिमटेड के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि रोपवे की ट्राली सुबह आठ से शाम सात बजे तक चलेगी। यह 13 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इसका शुल्क जीएसटी सहित 130 रुपये प्रति व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें