फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शहर में तिरंगा लेकर निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। सफाई कर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर पैदल रैली भी निकाली।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय से अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। पालिका के सभी कर्मचारी डोर टू डोर अभियान में बस स्टैंड से होकर पटेल तिराहे पहुंचे। इसके बाद सदर रोड होते हुए पालिका कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने रास्ते में मकानों और दुकानों का कूड़ा नगर पालिका की गाड़ियों को गीला और सूखा अलग-अलग रखने की जानकारी दी।
यात्रा में स्वच्छ भारत के जिला समन्वयक शिवकुमार, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर राकेश केसरवानी, कर निरीक्षक राहुल पांडेय, कर्मोतम सिंह, राजेंद्र राम, बसंत लाल, सफाई नायक व सफाई मित्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें