फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएम के रामघाट दौरे में एमपी सीमा तक रही निगरानी

Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
06 सीकेटीपी-15- नदी में सुरक्षा लेकर घूमती टीमें। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामघाट दौरे को लेकर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। यूपी के रामघाट के साथ ही मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर मध्य प्रदेश सीमा में आने वाले घाटों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने घाट क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी। मंदाकिनी नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नावों से लगातार गश्त करती रहीं। सीएम के पहुंचने से पहले डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे घाट परिसर, आसपास के रास्तों और संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की।
देवांगना हवाई पट्टी से लेकर रामायण मेला परिसर और रामघाट तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों राज्यों की सीमा से जुड़े होने के कारण यूपी और एमपी पुलिस ने संयुक्त रूप से घाट क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया, जिससे पूरा रामघाट किले में तब्दील नजर आया। (संवाद)
विज्ञापन


सीएम से मिलने खड़े संतों को पुलिस ने हटाया
चित्रकूट। रामघाट पर बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए कुछ साधु-संत अपने मंदिर के नीचे खड़े हो गए। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इससे संत नाराज हो गए।
इस दौरान पुलिस और संतों के बीच देर तक झड़प होती रही। संतों का कहना था कि वे अपने मंदिर के नीचे ही खड़े हैं और सीएम से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बाद में समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। (संवाद)

06 सीकेटीपी-15- नदी में सुरक्षा लेकर घूमती टीमें। संवाद

06 सीकेटीपी-15- नदी में सुरक्षा लेकर घूमती टीमें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें