चित्रकूट। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को पांच आक्सीजन कन्संट्रेटर प्रदान किये हैं।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में संस्थान के निदेशक राष्ट्रदीप ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान स्वयंसेवी संगठन समुदाय के बीच भयावह महामारी से निपटने के तौर तरीके बताते हुए टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा है। इसी क्त्रस्म मे संस्थान ने पांच आक्सीजन कन्संट्रेटर, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को सौंपे है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार, संस्थान के निदेशक राष्ट्रदीप, कार्यक्त्रस्म समन्वयक धीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।