फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डेढ़ हजार की आबादी को 24 घंटे में दो घंटे आपूर्ति, लोग परेशान

Fri, 29 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी-10- ध्रुव सिंह
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर इलाके में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में लोगों को 24 घंटे में महज दो घंटे ही पानी की सप्लाई मिल रही है। इसके बाद पूरे दिन व रात में पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं होती। तेज धूप और गर्मी के कारण टंकियों में भरा पानी भी गर्म हो जाता है। इससे घरेलू उपयोग में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी प्रकार शहर के जगदीश गंज, तरौंहा सहित अन्य कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
-
सीतापुर निवासी यश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती होने से पानी की समस्या और बढ़ गई है। सुबह के समय बिजली जाने से कई बार लोग पानी नहीं भर पाते और फिर अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में चितरा और रामघाट से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

-
ध्रुव सिंह का कहना है कि कभी दो घंटे तो कभी डेढ़ घंटे ही पानी की सप्लाई दी जाती है। इससे घरों की टंकियां तक नहीं भर पातीं। बिजली कटौती होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार

बिजली को लेकर लगातार परेशानी बनी है। टंकी भरने में थोड़ा समय लग रहा होगा, पानी की सप्लाई सभी स्थानों पर समय-समय हो रही है।
-फरहत हुसैन, एक्सईएन, जल संस्थान।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- ध्रुव सिंह

फोटो 28 सीकेटीपी-10- ध्रुव सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें