फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली का निजीकरण न करने सहित अन्य मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का दूसरे दिन खासा असर देखने को मिला। करीब 50 गांवों में सुबह से बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। धुस मैदान स्थित पावर हाउस के सामने धरना दिया। इससे बिजली की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह 9 बजे से पहाड़ी, दोपहर 11 बजे कसहाई व मानिकपुर सुबह 6 बजे से विद्युत फीडर में खराबी आने से इन क्षेत्रों के गांवों बिजली की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीण परेशान है। पहाड़ी क्षेत्र के नांदी, बूढ़ा सेमरवार, देवल, सिधौली आदि गांव में बिजली की आपूर्ति बंद है।
मानिकपुर, खिचरी, पटा, रानीपुर व रामपुर आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसी तरह से कसहाई फीडर से जुड़े गांवों में भी बिजली की आपूूर्ति बंद है। शहर में शंकर बाजार में बिजली के तार में फाल्ट होने से बिजली की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

उधर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को धरना जारी रहा। संयोजक अधीक्षण अभियंता ब्रजेश कुमार ने कहा कि कई साल से बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लिखित समझौते के बाद भी मांगे नहीं मानी जा रही हैं। अवर अभियंता रमाशंकर गुप्ता ने कहा कि 16 मार्च तक रात दस बजे तक कार्य बहिष्कार रहेेगा, यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाएगी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता केके वर्मा, एसडीओ आशीष सिंह, शिवम गुप्ता, शैलेश प्रजापति, अनुपम कुमार, महेश मौर्य, करन सिंह, सौरभ अग्रहरि, शिव प्रकाश, अवस्थी व दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें