शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम को वह पवन पाठक पुत्र रघुवंश की दुकान में सामग्री खरीदने गई थी, वहीं, दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी पुलिस चौकी में सूचना दी। चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। उधर, आरोपी ने बताया कि महिला ने उसे जबरन फंसाया है। उनका पुराना विवाद चल रहा है।