तुलसी एक्सप्रेस के बाद ताप्ती गंगा और अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस को सुपर फास्ट का दर्जा मिल गया है। इनकी टाइमिंग और ट्रेन नंबर भी बदल गए हैं। इसी प्रकार इलाहाबाद जाने वाले कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला है, अब यह ट्रेनें छिवकी के रास्ते बाईपास से गुजरेंगी।
हाल ही में रेलवे विभाग ने ट्रेनों की नई समय सारिणी और स्टापेज के साथ ट्रेनों के अप-डाउन नंबर बदल दिए हैं। जो एक अक्टूबर से लागू भी हो चुके हैं। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के सीसीआई केके राय ने बताया कि इसी प्रकार अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस भी सुपरफास्ट हो गई हैं।
12295/12296 बेंगलूरू-पाटिलपुत्र संघमित्रा एक्सप्रेस और 51189/51190 इटारसी-इलाहाबाद ट्रेन का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। पहले यह दोनों ट्रेनें मानिकपुर से वाया इलाहाबाद गुजरती थीं, अब यह दोनों ट्रेनें इलाहाबाद नहीं जाएंगी और बाईपास छिवकी के रास्ते चलेंगी। इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर का नंबर 51819/51820 की जगह 54159/54160 हो गया है। मानिकपुर-कानपुर पैसेंजर ट्रेन का नंबर 54155/54156 की जगह 51801/51802 हो गया है।