फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलते ही बूथों पर लगी लंबी लाइनें

Sat, 05 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 लगभग ढाई हजार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। छिटपुट नोंकझोंक के बीच तीसरे चरण में 73.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त से लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अतिसंवेदनशील बूथों पर लगातार निगरानी रखी। दस्यु प्रभावित इलाकों में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा।

शनिवार को हल्की गुलाबी ठंड के बीच सदर ब्लाक के 95 प्रधान व 238 सदस्य  पद के लिए 275 बूथों पर सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ।

पहले दो घंटे में मतदान बेहद धीमा रहा। लेकिन जैसे सूर्य की किरणों से गर्मी फैली तो बूथों पर भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ  पीएसी कोबरा लगातार गश्त करती रही।

चित्रकूट धाम मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने जिलाधिकारी नीलम अहलावत और एसपी केशव कुमार चौधरी के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों सहित कई मतदान केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर, कपसेठी, रानीपुर भट्ट आदि बूथों का निरीक्षण करके मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए कहा।

 जिलाधिकारी ने बताया कि कर्वी ब्लाक में शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

 यहां पर 95 ग्राम प्रधान पद के लिए 1145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 238 सदस्य ग्राम पंचायत पदों के लिए 1229 प्रत्याशी ने अपना भाग्य आजमाया। चुनाव के लिए 132 मतदेय केंद्र, 275 मतदेय स्थल और 295 पोलिंग पार्टिया बनायी गई थी। जिसमें 1122 कर्मचारी और अधिकारियों की तैनाती की गई थी।


चुनाव के लिए कुल 1122 कर्मचारी और अधिकारियों को भेजे जाने के बाद 92 को रिर्जव में रखा गया। शनिवार को चुनाव के दौरान कई बूथों पर भीड़ बढ़ने पर रिजर्व कर्मचारियों को भी भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें