फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पदाधिकारियों की नब्ज टटोलेंगे सुनील बंसल

विज्ञापन
भाजपा की बैठक में संबोधन करते क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रथम कार्यसमिति की बैठक 17 दिसंबर को जिले से सटे मप्र के उद्यमिता विद्यापीठ में होगी। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल पदाधिकारियों की नब्ज टटोलेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में चर्चा की गई। साथ ही 16 दिसंबर को होने वाले किसान सम्मेलन के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री संत विलाश शिवहरे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बैठक की तैयारी में जुट जाऐ। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता से ही सफलता मिलती है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि दिए गए दायित्व का पालन कर बैठक को सफल बनाएं।
महामंत्री राजेश जायसवाल ने संचालन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महामंत्री अलोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बृजेश पांडेय, जगदीश गौतम, सुशील द्विवेदी, जय प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र जायसवाल, भगवत त्रिपाठी, हीरो मिश्र, जिला मंत्री मनोज तिवारी, मुन्ना लाल प्रजापति, राजीव त्रिपाठी व अंजू वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें