फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार से अधिक वादकारियों को भेजे गए सम्मन और नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश ने मंगलवार को आगामी आठ फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर समन और नोटिस तामिल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कचहरी में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश आरपी सिंह ने जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आठ फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें न्यायालय में लंबित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाना है। साथ ही ऐसे मामले जो न्यायालय में नहीं आये हैं, उनको प्री लिटिगेशन स्टेज पर ही निस्तारित कराए जाएंगे। जिससे न्यायालय में वादों की संख्या न बढे़। इसके लिए लगभग 12 हजार से अधिक वादकारियों को समन और नोटिस भेजी गई है। साथ ही लगभग 5 हजार मुकदमें चिन्हित किए गए हैं। इसमें दो हजार मुकदमों के निस्तारित होने की संभावना है। इस संबंध में उन्होंने एएसपी बलवंत चौधरी से संबंधित थाना और कोतवाली के जरिए युद्ध स्तर पर समन और नोटिस तामिल कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी अपर जिला जज निहारिका चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक सबसे सुगम न्याय का माध्यम है, जिसमें सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण होता है जिसकी अपील नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें