चित्रकूट। सदर विकास खंड के पुरवा तरौहा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। मेले में छात्रों ने अपने अभिनव प्रयोगों और मॉडलों के जरिए विज्ञान के सिद्धांतों को रोचक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अतुल दत्त तिवारी ने किया। विज्ञान मेला में कुल 30 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने मानव धड़, मानव कंकाल, मानव आंख, हाइड्रोलिक सिस्टम और ग्रहों की संरचना जैसे विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए।