फोटो-17सीकेटीपी- 3- परिचय- छात्र को टेबलेट प्रदान करते विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी। संवाद
मऊ । तहसील क्षेत्र के ओम साईं राम आईटीआई छिवलहा में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 छात्र-छात्राओं को टैबलेट मिला तो उनके चेहरे मुस्कान आ गई। विधायक ने इसका प्रयोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करने और भविष्य संवारने के लिए करने को प्रेरित किया।
बुधवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि छात्रों को बेहतर सुविधा व पढ़ाई के लिए सरकार सुविधा दे रही है। टैबलेट का प्रयोग बेहतर शिक्षा के लिए कर छात्र आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन, प्रबंधक चन्द्रलोक सिंह पटेल, अपना दल जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल, रामसिया पटेल, जब्बर सिंह पटेल, संदीप द्विवेदी, प्रभुदयाल सिंह, जयभारत द्विवेदी व शुभम सिंह आदि मौजूद रहे ।