फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन हटाओ मुहिम से जुड़ेंगे छात्र-छात्राएं

Sat, 14 Jul 2018 12:00 AM IST
chitrakoot
विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन ने स्कूल कालेज का भी सहयोग मांगा है। छात्रों को जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन से होेने वाले नुकसान की जानकारी देने की योजना बनाई गई है। इस क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले को पुरस्कार भी दिया जाएगा। 15 से 27 जुलाई तक पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने सभी इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कहा कि 15 जुलाई से सरकार द्वारा पॉलिथीन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत स्कूल व सरकारी कार्यालयों से होगी। 16 जुलाई से 19 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों के माध्यम से 19 जुलाई से 26 जुलाई  तक घरों से प्लास्टिक के जो भी चीज है उन्हें इकट्ठा कर विद्यालयों में जमा कराएंगे। इसके बाद नगर पालिका द्वारा विद्यालयों से 27 जुलाई को वह पूरा भरवा कर उसे नष्ट कराया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि इसमें जो बच्चा व विद्यालय अच्छा कार्य करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि इसके लिए अलग-अलग विद्यालयों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम लगाएं ताकि  विद्यालयों में कार्य की निगरानी हो सके। 16 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रत्येक विद्यालयों में बैठक भी आयोजित कराई जाएगी। उसमें बच्चों के मध्य 23 जुलाई को पेंटिंग प्रतियोगिता व 24 जुलाई को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी विद्यालयों के बच्चों को एक शपथ पत्र दिया जाए जिसमें वे पूरे परिवार के सदस्यों से हस्ताक्षर करा कर लाएं कि हम पूर्ण रुप से प्लास्टिक नहीं अपनाएंगे। बच्चों को एक-एक कपड़े के बैग दिए जाएं जो घर में प्रतिबंधित सामान है उसे इकट्ठा कर विद्यालय में जमा करेंगे।
 शहर के 25 वार्डों में अपने-अपने क्षेत्र पर जन जागरूकता अभियान का कार्य कराएं। उसमें वॉल पेटिंग, स्लोगन आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करा सकते हैं। शहर में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्ति अभियान का कार्यक्रम कराया जाय ताकि लोग जागरूक होकर पूर्णतया शहर को प्लास्टिक से मुक्त करा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, डीआईओएस बलिराजराम, प्रधानाचार्य चित्रकूट इंटर कालेज रणवीर सिंह चौहान, जन सेवा इंटर कालेज के  सीताराम, ज्ञान भारती के छोटेलाल, जेपी इंटर कालेज के जे.पी. मिश्रा, राजकीय बालिका इंटर कालेज की पुष्पा वर्मा, सीपी सिंह आवासीय इंटर कालेज के दिनेश कुमार सिंह, जेएम पब्लिक इंटर कालेज के अनूप श्रीवास्तव, जेएम बालिका इंटर कालेज के रामदीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें