फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा रद्द होने से छात्रों में निराशा, बोले मेहनत गई बेकार

Tue, 12 May 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी 27 नीट परीक्षार्थी प्रशांत। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) रद्द होने से परीक्षार्थियों में भारी रोष और निराशा है। तीन मई 2026 को आयोजित यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद रद्द की है। इस फैसले से जहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र मायूस हैं, वहीं कमजोर प्रदर्शन वालों को दोबारा मौका मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



चित्रकूट में दो केंद्रों पर 879 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 863 शामिल हुए थे, जबकि 16 अनुपस्थित रहे। परीक्षा रद्द होने की खबर सुर्खियां बनीं तो परीक्षार्थियों के चेहरे से खुशी गायब हो गई और इस फैसले ने परीक्षार्थियों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।



कर्वी के प्रशांत सिंह ने बताया कि उनका सेंटर लखनऊ में था और उन्होंने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। करीब तीन सौ किलोमीटर दूर जाकर परीक्षा देने के बाद उन्हें मेरिट में आने की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनकी सारी मेहनत बेकार चली गई है। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा देने वाले आर्यन और आदर्श का पेपर भी अच्छा हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनके सपनों पर पानी फिर गया है। परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है। कई छात्रों ने इस परीक्षा के लिए महीनों तक कड़ी तैयारी की थी। दोबारा परीक्षा की घोषणा से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। उन्हें अब फिर से तैयारी और परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन




उधर, परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की घोषणा की है। एजेंसी ने अपने हालिया नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा और उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

फोटो 12 सीकेटीपी 27 नीट परीक्षार्थी प्रशांत। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 27 नीट परीक्षार्थी प्रशांत। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 27 नीट परीक्षार्थी प्रशांत। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 27 नीट परीक्षार्थी प्रशांत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें