फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम काटने पर छात्रों ने किया हंगामा

Tue, 29 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट इंटर कालेज में मंगलवार को कुछ छात्रों ने कालेज गेट के पास जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। उन्हाेंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उनका नाम काट कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इस वजह से उनका भविष्य खराब हो रहा है। पुलिस के आने पर छात्र शांत हुए। प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता के चलते छात्रों का नाम काटा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे सीआईसी कालेज के सामने उस समय अफरातफरी मच गई जब छात्रों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य के खिलाफ नारे लगाए। छात्रों का आक्रोश बढ़ता देख कालेज प्रशासन ने  पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी देर तक कालेज के गेट के पास ड्यूटी देते रहे। उन्हाेंने किसी तरह छात्रों को समझाया। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्य ने कालेज में विभिन्न कक्षाओं के 48 बच्चों के नाम काट दिए हैं और उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है।

उनको परीक्षा भी नहीं देने दी जा रही। उधर, प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ये छात्र अनुशासनहीन हैं। इसी वजह से कालेज से इनका नाम काटा जा चुका है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इनका नाम अब नहीं लिखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें