फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप कस्बे में शनिवार की रात को छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी का ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

भरतकूप निवासी गोरेलाल साहू ने बताया कि शाम काे पत्नी के साथ किराना की दुकान में थे। रात करीब आठ बजे घर गए तो बेटी संगीता (18) कमरे में फंदे से लटक रही थी। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह कक्षा 12 में पढ़ती थी। दो भाई अंकित व सुमित साहू हैं। बताया कि करीब दो माह से बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों ने घटना के बाद से कोई पुलिस सूचना नहीं दी। अस्पताल में जब डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो अस्पताल से मिले मेमो से जानकारी मिली। रविवार को पंचनामा कराया गया। अभी तक किसी कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें