फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुआ के मजरा दराई पुरवा में इंटर की छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दराई का पुरवा निवासी रामेश्वर की पुत्री सरस्वती (19) ने गुरुवार की देर रात कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बताया जाता है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।
छात्रा ने किस कारण जान दी, उन्हें जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। सरस्वती कक्षा 12 की छात्रा थी। चार बहनों में छोटी थी। मां गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें