फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकुओं की दखलंदाजी रोकें

Thu, 12 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग में निर्देश देते एसपी केके चौधरी
विज्ञापन
क्षेत्र में डाकुओं की दखलदांजी रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें। लंबित मामलों को जल्द निस्तारण करें और किसी भी दशा में पीड़ितों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकाएं नहीं। ये निर्देश्‍ा गुरुवार को अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन


      पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में एसपी केके चौधरी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फरियादियों को थानाध्यक्ष भटकाएं नहीं। किसी भी शिकायत पर टालमटोल की जगह निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि डाकू गोप्पा ने जो तिहरा हत्याकांड किया है उसकी जांच सावधानी से की जाए। हर संदिग्ध से  पूछताछ हो और निर्दोष को न फंसाए। इसके अलावा पाठा और अन्य क्षेत्रों में डाकूओं के हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बैठक में अपर एसपी अशोक कुमार, सीओ राजेश तिवारी, सत्यवीर सिंह और सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें