फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदंपति ने मतदान के बाद घर में रखा कदम

Thu, 23 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बारात से लौटे नवदंपति ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जब मतदान का महापर्व हो तो सबका उत्साह देखते ही बनता है। गुरुवार को नवदंपति ने पहले मतदान किया और फिर घर में कदम रखा। इसी तरह एक और नवदंपति ने इस महापर्व पर ईवीएम की बटन दबाई। राजापुर के मलवारा गांव में श्रवण कुमार पटेल क े पुत्र कानपुर में तैनात ट्रेजरी आफीसर कौशलेंद्र सिंह की निधि सिंह निवासी खंडेहा के साथ 18 फरवरी को शादी हुई है। गुरुवार को मतदान के दिन नवदंपती ने बारी-बारी से वोटिंग की।
विज्ञापन


शादी के लाल जोडे़ में सजी निधि ने पहले खंडेहा जाकर मतदान किया, फिर कौशलेंद्र ने पत्नी के साथ अपने गांव मलवारा में मतदान किया। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के बाबूपुर गांव का नजारा तो और दिलचस्प था। गुरुवार को ही बारात लेकर लौटे दुल्हे लवलेश कुमार पुत्र संतोष ने पत्नी के साथ घर जाने की बजाए पहले मतदान किया। उन्होंने बताया कि विदाई से पहले पत्नी ने मायके खोह में मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें