चित्रकूट। जिला जेल में चल रही क्रिकेट प्रीमियर लीग के अंतर्गत मंगलवार को एक मैच हुआ। इसमें सर्किल इलेवन ने मैच आसानी से जीत लिया।
जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि जेल परिसर में राइटर्स इलेवन व सर्किल इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें सर्किल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। राइटर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बंदी उमेश के 28 रन के सहयोग से कुल 69 रन बनाए। सर्किल के नदीम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्किल इलेवन की टीम 8वें ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। नदीम को मैन ऑफ द मैच मिला। (संवाद)