फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अखिलेश को हिरासत में लेने पर सड़कों पर उतरे सपाई

Tue, 06 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की आंच अब बुंदेलखंड तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

हिरासत के विरोध में मंगलवार शाम को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। धनुष चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर सपाइयों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में हो रहे इस लोकतांत्रिक प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने भाजपा के इशारे पर बलपूर्वक कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने इसे तानाशाही बताया। कहा कि भाजपा लोकतंत्र की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। 7 अक्तूबर यानी बुधवार को जिला मुख्यालय पर लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ पखवारा के तहत बड़ा प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में राजा यादव, बबुलेश यादव, शिवम ओझा, यशवंत यादव, कैलाश, अंकित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें