फोटो 16 सीकेटीपी-4- परिचय- प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते सपाई। संवाद
- फोटो : mathura
चित्रकूट। सपाइयों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें यूरिया सहित सभी समस्याओं के समाधान की मांग की।
हाईवे से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि साधन सहकारी समितियों में किसान सुबह से लाइन में लग जाते हैं। कुछ तो शाम को बिना खाद मायूस होकर लौट जाते हैं। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि गोशालाओं में गोवंशों को सही ढंग से भूसा, हरा चारा नहीं दिया जाता है। इसके बाद गोवंशों काे अन्ना छोड़ दिया जाता है जो किसानों की फसल चौपट करते हैं। फसल बीमा का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खान, नरेंद्र यादव, महासचिव सत्यनारायण पटेल, सीताराम कश्यप, हीरालाल पटेल, सियाराम गुप्ता भी मौजूद रहे ।
फोटो नंबर-5- खाद की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
खोही। खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकदेव सिंह दिग्गी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मझगवां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि किसानों को भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध करवाएं। साथ ही कालाबाजारी पर रोक लगाएं। राजू सौदागर, पंकज, अमित सिंह सरपंच सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद