चित्रकूट । अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा व कोषाध्यक्ष अनुराग पटेल सपाईयों ने पार्टी कार्यालय में फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाईयां बांटीं।
नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा छात्र राजनीति से सोशलिस्ट रहे हैं और समाजवादी अधिवक्ता सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में समाजवादी अधिवक्ता सभा के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। शुक्रवार को स्वागत समारोह में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि वह छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पाठशाला में समाजवादी विचारधारा का पाठ पढ़ा है ।
हमेशा से समाज समाजवादी रहा हूं नेताजी का अनुयायी रहा हूं । उनके कार्यकाल में किसी के भी साथ जोर जुल्म अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव, जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल,उपाध्यक्ष गुलाब खान, नरेंद्र यादव, लवलेश यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर आनंद मिश्रा ,राम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
-
अखण्ड संकीर्तन पाठ समापन पर प्रसाद वितरण
चित्रकूट । शिव बिहार कालोनी अमानपुर में हनुमान मंदिर में सीताराम धुन अखंड संकीर्तन पाठ के समापन पर आयोजित हवन में भक्तों ने आहुतियां दीं। मानव कल्याणार्थ अखण्ड सीताराम धुन संकीर्तन पाठ का आयोजन किया।(संवाद)