फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के पचासे से डीएम एकादश जीता

विज्ञापन
फोटो-13- स्टेडियम में एक शो मैच में बल्लेबाजी करते एसपी अंकित मित्तल। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में रविवार को डीएम एकादश और डीजे एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एसपी अंकित मित्तल की शानदार पचासे की मदद से डीएम एकादश ने डीजे एकादश को पांच विकेट से हराया। विजेता टीम को जिला जज रवीन्द्रनाथ दुबे ने पुरस्कृत किया। मैच का आयोजन जिले के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

डीजे एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 133 रन बनाए। इसमें अमित ने 61, दीप नारायण ने 43 तथा रोहित शर्मा ने 20 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डीएम एकादश की टीम ने आवश्यक रन अंतिम ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए। इसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ ने 16 व मनीष ने 15 रन बनाए। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अमित कुमार तथा क्षेत्ररक्षण संजय पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें