फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से लेकर वदेशों तक जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दो बार सांसद और एक बार मेयर पद पर रहने वाले उद्योगपति श्यामाचरण गुप्त का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शुक्रवार की देर रात (11:58 बजे) निधन हो गया। पूर्व सांसद कोरोना संक्रमित भी थे। पर परिजनों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते डाक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया था। जानकारी होते ही उनके पैतृक जिले में शोक की लहर छा गई। जिले के लोगों ने कहा कि पाठा का एक शेर दुनिया रुखसत हो गया, जिसने चित्रकूट के नाम का डंका विदेशों तक बजाया था। पूर्व सांसद के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक संदेश में पूर्व सांसद के परिजनों से शोक जताया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यालय में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। वर्ष 2004 में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से सपा के सांसद रहे। इसके बाद 2014 में सपा से टिकट न मिलने पर भाजपा की सदस्यता लेकर प्रयागराज से भारी मतों से सांसद बने। 2019 में टिकट न मिलने पर दोबारा सपा में वापसी की और बांदा-चित्रकूट सीट पर चुनाव लड़े। पर सफलता नहीं मिली। सांसद बनने से पहले वर्ष 1989 में प्रयागराज के मेयर भी रहे थे। राजनीति की शुरुआत प्रयागराज में मेयर से ही हुई थी। 1991 में फूलपुर से विधायक का चुनाव लडे़ थे। संजय मंच से चित्रकूट विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके थे। पूर्व सांसद के पिता तीरथ सेठ मानिकपुर तहसील के ग्राम ऊंचाडीह में रहकर बीडी का व्यवसाय चालू किया था। जिसे श्यामाचरण ने देश के विभिन्न राज्यों तक फैला दिया था। इसके अलावा श्याम ग्रुप के विभिन्न प्रोडक्ट देश में है। उनके निधन पर राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, एमएलसी मान सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, समीम बांदवी, निर्भय सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
उधर, बुंदेली सेना ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोकसभा कर पूर्व सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जानकी शरण गुप्ता, रामनरेश यादव, अंकित पहारिया, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष शारदा अग्रहरि, सपा के सुभाष तिवारी, माताबदल पाल, अंकित अग्रहरि ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उधर, मानिकपुर कस्बे में व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि मानिकपुर का एक दीपक बुझ गया है। पूर्व सांसद को विकास पुरुष का नाम दिया। इस मौके पर दिनेश सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, संतोष गुप्ता, मुरारी अग्रवाल, राजेश्वर अग्रवाल, लालजी ओमर, नूर मोहम्मद, प्रमोद सोनी आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें