चित्रकूट। सदर विधायक ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष के समक्ष रखे प्रश्न में कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 15 से 20 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं जबकि मंत्री दावा करते है कि छात्रों के नामांकन में 10 से 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। आखिर यह अनुपात समानुपात का रटारटाया खेल चल रहा है या सरकार जमीनी स्तर पर कोई कार्य कर रही है।
सपा विधायक अनिल प्रधान ने फोन पर बताया कि विधानसभा सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कहा कि नई भर्ती के लिए युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। बेसिक स्कूल जर्जर व खस्ताहाल है। उन जगहों पर नए भवन बनवाकर विद्यालय संचालन की जगह स्कूल मर्ज या बंद किए जा रहे हैं। निःशुल्क शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। इतनी बड़ी अर्थ व्यवस्था है तो एक बच्चेे के लिए सरकार को स्कूल खोलना पड़े तो खोलना चाहिए। विधायक ने पैरावेट पशु मित्रो को उचित मानदेय, पोस्टमार्टम हाउस का खराब फ्रीजर, दिव्यांग बच्चों को अनुदानित राशि बढ़ाने, बिजली लो-वोल्टेज की समस्या, अन्ना पशुओ से हो रही दुर्घटनाओं आदि मुद्दे भी सदन में उठाए हैं। संवाद