समाजवादी पार्टी कार्यालय में नववर्ष के दिन गहमागहमी
रही। इस मौके पर मऊ, रामनगर और रैपुरा के लगभग दो दर्जन युवाओं ने पार्टी
की सदस्यता ली।
जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव और सदर विधायक वीर सिंह ने इनका
स्वागत करते हुए पार्टी हित में काम करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष ने
बताया कि मऊ से 19, अगरहुंडा से दो, उपरौली से एक, धुरेहटा से तीन, बांधी
से एक, भिटारी से एक, पूरबपताई से एक और सिंहपुर से एक युवा को पार्टी में
शामिल किया गया है।
सदर विधायक वीर सिंह ने नौजवानों से कहा कि
पार्टी उनका पूरा सम्मान करेगी। जिलाध्यक्ष ने इनसे मुख्यमंत्री के द्वारा
नौजवानों के हित में किए जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार करने और लोगों को
सपा से जोड़ने की अपील की।
इस मौके पर मो. गुलाब खां, संतोष पटेल, कमल
सिंह, फराज खां सुनील द्विवेदी, शंकर लाल यादव, संग्राम सिंह पटेल भी मौजूद
रहे।