बांदा। सपा कार्यालय में शनिवार को महाराजा खेत सिंह खंगार की जंयती मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर विचार साझा किए। अतिथि श्याम बाबू खंगार ने कहा कि बुंदेलखंड को पूर्व में जीझोतिखंड के नाम से जाना जाता था, जिसे महाराजा खेतसिंह ने बनाया था। सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार व उसकी रक्षा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके इतिहास को गढ़कुंडार महोत्सव के नाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, एजाज खान, इंद्रजीत यादव, अशोक गौर, धर्मेंद्र खंगार, रविंद्र सिंह, अमन, विदित त्रिपाठी सीता, जितेंद्र, सुमन दिवाकर मौजूद रहे। (संवाद)